{"_id":"5d13afdb8ebc3e3cef2132b3","slug":"dm-pc-siddharthnagar-news-gkp3116980184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों की जांचकर होगी त्वरित कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों की जांचकर होगी त्वरित कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रेसवार्ता करते डीएम दीपक मीणा
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम दीपक मीणा ने की प्रेस वार्ता
कहा, स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगी प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम दीपक मीणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि किसी भी कार्य, विभाग, अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध मिली शिकायतों की जांचकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी सरकारी विभागों को भ्रष्टाचार मुक्त, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराना और स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना प्राथमिकता है।
डीएम ने कहा कि जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता को लेकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही यहां सभी तरह की दवाइयां उपलब्धता होंगी। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना बेहद जरूरी है। इसके साथ प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार लाने की कवायद होगी। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था, सड़कों की दशा में सुधार व अतिक्रमण आदि समस्याओं का भी जल्द ही निस्तारण होगा। किसी भी तरह की अनियमितता व लापरवाही की शिकायत की जांच में किसी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होगी। सभी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, योजनाओं का भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से क्रियान्वयन कराया जाएगा। इसके लिए सभी के सहयोग की भी जरूरत है। इस दौरान एडीएम सीताराम गुप्ता भी मौजूद रहे।