फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM on the delay, imposing restrictions on signature

देरी पर डीएम खफा, हस्ताक्षर पर लगाई रोक

Tue, 15 May 2018 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 15 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
DM on the delay, imposing restrictions on signature
समाधान दिवस - फोटो : Amar Ujala
सिद्धार्थनगर। संपूर्ण समाधान दिवस में समय से न पहुंचने वाले अफसरों पर जिलाधिकारी बिफर गए। ऐसे अधिकारियों को हस्ताक्षर से मना करते हुए कड़ी फटकार लगाई। अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। सदर तहसील में आए 55 मामलों में से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।  
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू का गुस्सा उस समय सातवें आसमान पर आ गया, जब कई अफसरों की गैरहाजिरी के साथ देरी से आने की जानकारी मिली। देर से पहुंचने वाले कई अफसरों को हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। भविष्य में लेट लतीफी पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इनमें कपिलवस्तु विकास प्राधिकरण के सचिव व महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शामिल हैं। इस दौरान 55 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निराकरण को लेकर संबंधित विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गरीबों, असहायों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रकरण के निस्तारण में समय का ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन

पीड़ित को बार-बार दौड़ाया न जाए। आख्या स्पष्ट होनी चाहिए। सदर विधायक श्यामधनी राही ने भी जनशिकायतों को सुना और अफसरों को निर्देशित किया। एएसपी मुन्ना लाल, सीएमओ डा. आर.के. मिश्रा, एसडीएम सदर राजेश सिंह, पीडी संत कुमार, डीडीओ सुदामा प्रसाद, बीएसए मनिराम सिंह, जिविनि राज बहादुर मौर्य, उप कृषि निदेशक डॉ. पीके. कन्नौजिया, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, डीपीओ राजीव सिंह, डीसी मनरेगा उमेश चंद्र तिवारी, सहायक निदेशक बचत ओम प्रकाश सोनकर, परियोजना अधिकारी नेडा एके दुबे, तहसीलदार सदर संतोष कुमार ओझा भी उपस्थित थे। इटवा संवाददाता के मुताबिक उपजिलाधिकारी जुबेर बेग की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 28 मामले आये। मौके पर राजस्व विभाग के 8 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मद नईम मंसूरी, तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, बीडीओ अशोक कुमार दूबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed