फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM inspects fertilizer shop, issues stern warning against overcharging.

Siddharthnagar News: डीएम ने खाद दुकान का किया निरीक्षण, ओवररेटिंग पर दी सख्त चेतावनी

Thu, 23 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
DM inspects fertilizer shop, issues stern warning against overcharging.
जोगिया के नादेपार स्थित उर्वरक दुकान पर स्टॉक और वितरण रजिस्टर की जांच, शिकायत के लिए जारी किए मोबाइल नंबर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को विकासखंड जोगिया के नादेपार स्थित ओम जय नरसिंह ट्रेडर्स उर्वरक दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक और वितरण रजिस्टर का अवलोकन कर उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दुकानदार को निर्देश दिया कि किसानों को उर्वरक निर्धारित सरकारी दर पर ही उपलब्ध कराया जाए। किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग या खाद के साथ अन्य सामान खरीदने की अनिवार्यता (टैगिंग) नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किसानों से भी अपील की कि यदि कहीं खाद की ओवररेटिंग या टैगिंग की शिकायत मिले तो इसकी सूचना तत्काल दें। उन्होंने शिकायत के लिए अपना मोबाइल नंबर 9454417530 और जिला कृषि अधिकारी का मोबाइल नंबर 7839882270 जारी करते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed