{"_id":"6268312de85e1334d166215c","slug":"dm-inspection-in-bandh-siddharthnagar-news-gkp434772273","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधों की मरम्मत में लापरवाही क्षम्य नहीं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधों की मरम्मत में लापरवाही क्षम्य नहीं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधों की मरम्मत में लापरवाही क्षम्य नहीं : डीएम
- डीएम ने लखनापार-बैदौला एवं भूतहिया बांध का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बंधों की मरम्मत एवं कटान स्थलों पर बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बचाव कार्य से लोगों की बाढ़ से सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कही। वह सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड के लखनापार-बैदौला तटबंध के ग्राम तनेजवा तथा ग्राम भूतहिया का निरीक्षण कर रहे थे। जिलाधिकारी संजीव रंजन को अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड आरके नेहरा ने जानकारी दी कि परियोजना में जियो बैग का प्रयोग करते हुए लांचिग एप्रन व उसके ऊपर परक्यूपाइन तथा स्टोन बोल्डर से पिचिंग का कार्य कराया गया है। इसके साथ ही विगत वर्ष में लखनापार-बैदौला तटबंध के ग्राम भुतहिया के पास बांध की सुरक्षा के लिए कराये गए कार्य का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड को निर्देश दिया कि बंधों के रैट होेल भरवा ले तथा उनकी मरम्मत का कार्य समय से पूर्ण कर लें। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, सहायक अभियंता वैभव पांडेय, अभिजीत सिंह, संजय कुमार, मुनीव कुमार आदि उपस्थित थे।