फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM in shock at the rebuke Kanoongo

डीएम की डांट पर सदमे में कानूनगो

Wed, 20 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
DM in shock at the rebuke Kanoongo
डीएम की डांट से सदमे में आए कानूनगो को ले जाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तहसील दिवस में बुधवार को वरासत दर्ज करने में लापरवाही की शिकायत पर डीएम ने ऐसी फटकार लगाई कि कानूनगो सदमे में आ गए। तहसील सभागार में ही गश खाकर गिर पड़ा। घटना से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में कर्मचारियों ने कानूनगो को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पर्याप्त संसाधन न होने के कारण कानूनगो को गोरखपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

डीएम के इस रवैए को लेकर कर्मचारी वर्ग में असंतोष है। शोहरतगढ़ तहसील सभागार में बुधवार को तहसील दिवस के तहत सुनवाई चल रही थी। इस दौरान ग्राम पंचायत करौती के भूपेंद्र सिंह ने वरासत संबंधी शिकायती प्रार्थना पत्र डीएम को देते हुए बताया कि एक साल से तहसील का चक्कर काट रहा हूं, कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो विजय कुमार गुप्ता से जवाब तलब किया। जवाब से असंतुष्ट डीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने ऐसी डांट लगाई कि रजिस्ट्रार कानूनगो चीख के साथ सभागार में गिर पड़ा। अचानक हुई घटना से सभागार में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी व कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार कानूनगो को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सीएचसी शोहरतगढ़ के चिकित्साधीक्षक डॉ.अमित उपाध्याय ने प्राथमिक उपचार के बाद रजिस्ट्रार कानूनगो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मरीज की हालत सही है। बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां से बाद में कानूनगो को गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed