{"_id":"6714062281dfa694d7013ad5","slug":"dm-gave-advice-to-tehsildar-learn-to-use-your-rights-do-not-get-involved-in-postponing-the-matter-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125950-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तहसीलदार को डीएम ने दी सलाह, अपने अधिकार प्रयोग करना सीखो, मामले को टालने में मत पड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तहसीलदार को डीएम ने दी सलाह, अपने अधिकार प्रयोग करना सीखो, मामले को टालने में मत पड़ो
Sun, 20 Oct 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस शोहरतगढ़ तहसील सभागार फरियादियों की समस्या सुनते डीएम राजागणपति आर, एसपी प्र
शोहरतगढ़।शोहरतगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. राजा गणपति आर व एसपी प्राची सिंह को देखकर फरियादी को मामले की निस्तारण होने की आस जग गई। फरियादियों की समस्या सुनकर डीएम संबंधित विभाग पर भड़क गए। कहा कि लापरवाही से फरियादी को भटकना पड़ता है। बिना कार्रवाई के कोई कर्मचारी व अधिकारी अपने कार्य में बदलाव नहीं ला सकता है। डीएम ने सख्त तेवर में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से मामले को निस्तारण कर पोर्टल पर दर्ज करें। किसी भी कर्मचारी व अधिकारी ने लापरवाही किया, तो कार्रवाई निश्चित किया जाएगा।
बढ़नी ब्लाक के गनेशपुर निवासी संतोष कुमार ने डीएम ने बताया कि 10 बिगहा खेत गांव में है। विपक्षी मेरे खेत पर कब्जा किया है, 25 साल कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। जिसपर कोर्ट ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया है। तहसीलदार कार्यालय में कोर्ट का आदेश आया है कि कब्जे भूमि संतोष कुमार को दिया जाए और कब्जेधारी पर कार्रवाई की जाए। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसपर डीएम ने दोनों पक्ष के कागज देखने व सही निर्णय लेने आदेश तहसीलदार को दिया। कहा अपने अधिकार प्रयोग करना सीखो। मामले को टालने में मत पड़ो।
नगर पंचायत के नीबी दोहनी निवासी चंद्रशेषर सिंह ने डीएम के समक्ष फरियाद करते हुए कहा कि अभी तक मेरे बैनामा की भूमि पर धारा 24 होने के बावजूद बेदखली की कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि पिछली बार आपने राजस्व विभाग को निर्देश दिया कि तत्काल कार्रवाई कर कब्जा दिलाई जाए। इतना सुनते ही वह तहसीलदार व लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी को जमकर फटकार लगाई। कहा कि आप लोग कल तक भूमि खाली नहीं करवाया तो मैं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करूंगा। उसके बाद कई कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। इस पर तहसीलदार अजय कुमार ने कहा कल हर हाल में कार्रवाई कर रिपोर्ट की जाएगी।
विज्ञापन
संतोरा गांव निवासी रमाकांत ने कहा कि पिछले कई साल से दस बार से संपूर्ण समाधान दिवस में आ रहा हूं केवल आश्वासन ही मिलता रहा कहा कि खलिहान व अमृत सरोवर के भीठा पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा करके मकान बनवाने की फिराक में लगे हैं। खलिहान व सरोवर पर कब्जा हटाने का बेदखली आदेश होने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। डीएम ने तत्काल कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कपिलवस्तु थानाक्षेत्र ग्राम भटौली निवासी राकेश पांडेय ने कहा कि गांव के पांच बीघा सरकारी भूमि व चकनाला तथा गड्ढे को पाटकर जबरिया कब्जा कर लिए हैं और उसपर मकान बनवा रहे हैं। चिल्हिया थाना क्षेत्र ग्राम खुरहुरिया निवासी कृष्ण भगवान ने कहा कि गाटा संख्या 58 पर तालाब दर्ज है, उसपर कुछ लोग जबरिया कब्जा कर लिए हैं। जबकि कब्जाधारियों के खिलाफ एसडीएम ने बेदखली का आदेश दे दिया है बावजूद कब्जा नहीं हटवाया जा रहा है।
इस दौरान एसडीएम चंद्र भान सिंह,पीडी नागेंद्र मोहन राम, सीएमओ डाॅ. रजत चौरसिया सीओ सुजीत राय थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, कपिलवस्तु थानाध्यक्ष अनुज सिंह, संतोष कुमार सिंह, राहुल उपाध्याय एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।