{"_id":"5fda397f8ebc3e41a512c430","slug":"dm-angry-over-pending-problems-of-farmers-siddharthnagar-news-gkp377118690","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की लंबित समस्या पर डीएम नाराज, फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की लंबित समस्या पर डीएम नाराज, फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की लंबित समस्याओं पर डीएम नाराज
महंगी उर्वरक और बीमा का लाभ नहीं मिलने की शिकायत
उप कृषि निदेशक को जांच कर कार्रवाई के लिए दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। किसान दिवस के मौके पर भाकियू नेताओं ने अधिक कीमत पर उर्वरक मिलने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलने जैसे मुद्दों को डीएम के समक्ष रखा। डीएम ने उपकृषि निदेशक को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। जबकि समस्याएं लंबित होने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। भविष्य में मिलने वाली शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कराने की हिदायत दी।
विकास भवन के आंबेडकर सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। अध्यक्षता करते हुए डीएम दीपक मीणा ने उपस्थित किसानों और भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की समस्याओं को सुना। डीएम से अधिक मूल्य पर खाद दिए जाने की शिकायत की। उप कृषि निदेशक को जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलने की भी शिकायत की। बीमा कंपनी के एजेंट ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर धनराशि संबंधित लाभार्थी के खाते में भेज दिया जाएगा। डीएम ने उप कृषि निदेशक लाल बहादुर यादव को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराएं। शिकायतों को आईजीआरएस पर दर्ज कराने का निर्देश दिया। कहा कि विभाग की योजनाओं के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। योजनाओं का सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो क्लिप बनाकर प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्ञानप्रकाश, आरके कुशवाहा, संजय पांडेय और किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।