फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   diwali sneh milan organized

व्यापार मंडल ने किया दिवाली स्नेह मिलन समारोह

Tue, 01 Nov 2022 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
diwali sneh milan organized
नगर पंचायत बिस्कोहर के मुख्य कस्बा स्थित श्रीकेदारनाथ मंदिर के भवन में व्यापार मंडल के तरफ से दी? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
व्यापार मंडल ने किया दिवाली स्नेह मिलन समारोह
विज्ञापन

बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के मुख्य कस्बा स्थित श्रीकेदारनाथ मंदिर में सोमवार रात व्यापार मंडल की तरफ से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के मंत्री रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में एक-दूसरे को तिलक लगाकर शुभकामना दी गई।

व्यापार मंडल बिस्कोहर के संरक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। वरिष्ठ भाजपा नेता व व्यापार मंडल के संरक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्नेह मिलन समारोह से सामाजिक समरसता बढ़ती है। कहा कि राम का जीवन हमें एक-दूसरे की मदद की प्रेरणा देता है। अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने कहा कि व्यापार मंडल के लोगों ने भट्टा मजदूरों, रिक्शा चालकों व उनके बच्चों को कपड़े व मिठाइयां देकर दिवाली का पर्व मनाया। इंस्पेक्टर त्रिलोकपुर शशि प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी बिस्कोहर सर्वेश कुमार यादव, भाजपा जिलामंत्री अजय गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री राज किशोर सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, जगराम लोहिया, शिवम कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed