फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Divisional Commissioner encouraged girl students and women

Siddharthnagar News: मंडलायुक्त ने छात्राओं और महिलाओं का किया उत्साहवर्धन

Wed, 15 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner encouraged girl students and women
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं व विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशील महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश कुमार सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती संजीव त्यागी द्वारा संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किया गया है जहां पर जाकर कोई भी छात्रा, महिला अपनी समस्याओं को सुगमता से महिला कर्मी को बता सकेगी।
विज्ञापन

जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके समस्या का निराकरण किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, सीओ पवीन प्रकाश, प्रतिसार निरीक्षक भूतनाथ गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा में महिला सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत इटवा पुलिस ने ग्राम बयारी में चौपाल लगाकर गांव की बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया।
मंगलवार को पर एसआई राजेन्द्र शाही ने महिला सशक्तिकरण संबंधी बातों को बताते हुए निम्न हेल्पलाइन नंबरों व कानूनों की जानकारी दी। इसी दौरान प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं व यातायात नियमों को वीडियो के जरिए भी अवगत कराया। इस दौरान काफी संख्या में गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।
डुमरियागंज में मिशन शक्ति के तहत पुलिस प्रशासन की ओर से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सोमवार की शाम को डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव की अगुवाई में डुमरियागंज नगर के माली मैनहा स्थित एक निजी विद्यालय और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान एसआई राम निरंजन, पुलिस कांस्टेबल इन्द्रदीप शर्मा, महिला पुलिस कांस्टेबल रेनू मौजूद रहे।

लोटन में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण एंटी रोमियो, शक्ति दीदी अभियान, साइबर अपराध को लेकर मंगलवार को महिलाओं एवं बच्चियों को थाना लोटन ने जागरूक किया। लोटन पुलिस की टीम ने बघेली, बघेला व केनवनिया में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। शक्ति दीदी महिला सिपाही पूजा, राजेश यादव, अमित यादव ने महिलाओं को कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed