{"_id":"65b18fa800c6f280c104fdc7","slug":"disturbance-found-at-sekhui-anganwadi-center-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-11915-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सेखुई आंगनबाड़ी केंद्र पर मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सेखुई आंगनबाड़ी केंद्र पर मिली गड़बड़ी
Thu, 25 Jan 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका बाजार नगर पंचायत अंतर्गत कृष्णानगर वार्ड में विभागीय अधिकारियों की जांच में एक आंगनबाड़ी केंद्र पर विभिन्न प्रकार के पोषाहार वितरण में धांधली मिली है। सभासद पूनम त्रिपाठी ने जिलाधिकारी व तहसील दिवस में दिए शिकायती पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता यादव पर आरोप लगाया था कि पिछले पांच वर्षों से उनकी ओर से गर्भवती व शिशुओं को वितरित होने वाले पुष्टाहार व अन्य सुविधाओं में व्यापक धांधली की जा रही है़।
इसे गंभीरता से लेते हुए जिला परियोजना अधिकारी एपी श्रीवास्तव, सीडीपीओ निर्भय सिंह के साथ मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय सेखुई पहुंचे। इस दौरान अनेकों गर्भवती व धात्री महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर विभाग से मिलने वाली सुविधाओं को न देने का आरोप लगाया। जांच अधिकारियों के बार-बार बुलाने पर भी काफी देर तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वहां उपस्थित नहीं हुई। अंतिम समय में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता यादव आरोपों पर संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं।
डीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ शिकायत प्रथम दृष्टया सही मिली हैं। सीडीपीओ को आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है़। आख्या मिलते ही नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।