फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District president through electoral equation Shuffle

जिला अध्यक्ष के सहारे साधा चुनावी समीकरण

Wed, 13 Jan 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेहद कड़े मुकाबले में जिलाध्यक्ष के पद पर रामकुमार राय
विज्ञापन
कुंवर की ताजपोशी के जरिए भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

सबका साथ-सबका विकास की झलक भी इस व्यूह में नजर आ रही है। पार्टी ने बिना किसी धड़े को असंतुष्ट किए ऐसे नाम को चुना है, जिस पर कोई आपत्ति नहीं है।

वरिष्ठता और अनुभव को प्राथमिकता देते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण की जातिगत रणनीति को भी स्पष्ट किया है।चुनावी वर्ष में जिलाध्यक्ष बनने के लिए भाजपा में दावेदारों की फौज खड़ी हुई थी। चयन समिति के समक्ष कुल 15 लोगों ने दावेदारी पेश की थी।

हर नाम के साथ दिग्गजों की पैरवी थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जिले के दो जनप्रतिनिधि अपने करीबियों को जिलाध्यक्ष पद पर काबिज कराने में लगे हुए थे। एक गुट की पसंद दिलीप चतुर्वेदी थे तो दूसरा खेमा ईश्वरचंद दुबे को चाहता था। कार्यकर्ताओं की राय उनसे जुदा थी।

पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ता चुनावी वर्ष में मौजूदा अध्यक्ष को ही मौका देने के पक्षधर थे, मगर खुद की चुनाव लड़ने की इच्छा के कारण जिलाध्यक्ष जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं थे।

 ऐसी परिस्थितियों में पार्टी ने सभी धड़ों में सामंजस्य स्थापित करते हुए रामकुमार राय कुंवर के नाम पर मुहर लगाई है। रामकुमार की ताजपोशी कई मायनों में खास है। पहला, पार्टी के अंदर कोई सीधा विरोधी नहीं है। दो बार महामंत्री के रूप में जिला संगठन का लंबा अनुभव भी रह चुका है।

 कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से जुड़ाव भी है। मौजूदा समय में वह सुशासन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं, ऐसे में शीर्ष नेताओं के भी सीधे संपर्क में हैं। संगठन में अच्छी पकड़ का ही कारण पार्टी ने गोरखपुर नगर इकाई के चुनाव के लिए सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी थी।

शिक्षक रह चुके रामकुमार नेतृत्व के मंसूबों पर कितना खरा उतरते हैं यह तो समय बताएगा। मगर एक बात तो साफ है कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने बिसात बिछानी तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed