फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District Panchayat President took charge

समय से उपस्थित न होने वाले कर्मियों पर कार्रवाई होगी

Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President took charge
जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रहण किया कार्यभार
विज्ञापन

स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने बृहस्पतिवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों से औपचारिक परिचय किया। इस मौके पर बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी को हिदायत दीं।
बृहस्पतिवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर शीतल सिंह ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी समेत कर्मचारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। बाद में कार्यालय के सभी पटलों पर पहुंचकर कई बिंदुओं की जानकारी लीं। कहा कि सभी को कार्य संस्कृति में बदलाव लाना होगा। इसके लिए कार्यालय में समय से उपस्थिति सुनिश्चित हो। साफ-सफाई बेहतर रखने के लिए हर स्तर पर प्रयास होना चाहिए, जिससे स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के परिकल्पना साकार हो सके। शीतल ने कहा कि अभिलेखों का रख-रखाव सही ढंग से किए जाएं। आने वाले लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण के लिए कोशिश हो। गंभीर मामलों की जानकारी उन तक पहुंचाई जाए। औचक निरीक्षण में गैरहाजिर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंदगी मिलने पर दोषी को दंडित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, उपेंद्र सिंह, विजयकांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह, अजय उपाध्याय, कन्हैया पासवान, फतेह बहादुर सिंह, रमेश धर द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘जनपद का होगा चौमुखी विकास’
डुमरियागंज। जिले का चौमुखी विकास करना मुख्य लक्ष्य है। जिस प्रकार योजना तैयार किया जा रहा है। यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कही। वह वटवासिनी महाकाली स्थान गालापुर में दर्शन पूजन करने आईं थीं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विकास होना चाहिए, वैसा विकास नहीं हुआ। जिला पंचायत लूट का अड्डा बन गया था। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, ठाकुर प्रसाद मिश्रा, विनोद मिश्रा, मोनू मौर्या, देवी प्रसाद मिश्र, बबुआ पांडेय, मदन सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed