फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District Magistrate reviewed projects costing above Rs 50 lakh

Siddharthnagar News: 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की जिलािधकारी ने की समीक्षा

Wed, 18 Dec 2024 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate reviewed projects costing above Rs 50 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं से संबंधित समस्त कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परीक्षा हाल, आईटीआई इटवा एवं पर्यटन विभाग की परिसंपत्ति की उपयोगिता प्रमाणपत्र भेजने से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि शासन स्तर से पत्राचार कर एक माह में बजट आवंटित कराएं। जिन परियोजनाओं में बजट आवंटन में पत्र द्वारा मना किया जा रहा है। उसको सीएसआर मद से धनराशि आवंटित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत 28 विद्यालयों में 17 को छोड़कर राजकीय इंटर काॅलेज में मरम्मत कार्य, टाइलीकरण, छत मरम्मत आदि का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए कि भूमि से संबंधित किसी भी कार्यदायी संस्था का प्रकरण लंबित चल रहा हो तो उसके निस्तारण के संबंध में कार्रवाई संबंधित उपजिलाधिकारी से मिलकर सुनिश्चित कराएं। सीएनडीएस विभाग के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिन विभागों का टेंडर हो गया है, शीघ्र ही समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराकर उसका कार्य प्रारंभ कराएं।

इस अवसर पर सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, गोपाल प्रसाद कुशवाहा, देवेंद्र कुमार पांडेय, डाॅ. एके झा, बीएस यादव, तन्मय, कमल किशोर, आशीष भारद्वाज, विवेक राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed