{"_id":"651733141fdb01c72d000df4","slug":"district-level-udyog-bandhu-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-5608-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एमओयू पर हस्ताक्षर करने वालों से संपर्क कर दूर कराएं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एमओयू पर हस्ताक्षर करने वालों से संपर्क कर दूर कराएं समस्याएं
Sat, 30 Sep 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
उधोग बंधु की बैठक को संबाोधित करते डीएम पवन अग्रवाल व सीडीओ जयेंद्र कुमार
सिद्धार्थनगर। जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंध एवं श्रम बंधु की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें डीएम पवन अग्रवाल ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बैठक में उपस्थित न होने के कारण नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिन लोगों द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए है, उनसे संपर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। रोजगार सृजन योजना के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिया कि उद्योग स्थापित करने के लिए जो पत्रावलियां बैंकों में ऋण उपलब्ध कराने के लिए जाती हैं उसमें बैंकर्स अनावश्यक रूप से आपत्ति लगाकर वापस कर दिया जाता है यह स्थिति ठीक नहीं है। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण कराएं।
श्रम विभाग केे कार्यदायी संस्था का साइड रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, अधिशासी अभियंता विद्युत आरके कुशवाहा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवनलाल, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड आरके नेहरा, लीड बैंक अधिकारी रवि कुमार सिन्हा, पीडब्लूडी जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सीएसआर कार्यों को ससमय पूर्ण करें कार्यदाई संस्थाएं
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में नीति आयोग एवं सीएसआर के तहत कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। निर्देश दिया कि संस्थागत प्रसव को बढ़ाएं तथा बिना पंजीकरण अस्पतालों पर डिलीवरी न हो। इस कार्य में संलिप्त आशाओं को चिन्हित कर कार्रवाई करें। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सीएसआर के तहत कराये जाने वाले कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉॅ. एके झा, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, डॉ. डीके चौधरी उपस्थित रहे। संवाद