फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District level sports competition

युवा: कबड्डी में बांसी व वॉलीबाल में खुनियांव की जीत

Thu, 28 Dec 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
District level sports competition
जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाती ​खिलाड़ी।
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को शुरू हुई युवा कल्याण विभाग की जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन कबड्डी में बांसी व वॉलीबाल में खुनियाव ब्लॉक की टीम ने जीत दर्ज की। पहले दिन सब जूनियर व सीनियर वर्ग की कबड्डी, वाॅलीबाल, एथलेटिक्स व वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन


बालक वर्ग के सीनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बांसी ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उसका की टीम दूसरे स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में बांसी ने प्रथम व बर्डपुर ब्लाॅक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बांसी की टीम ने प्रथम व जोगिया द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में खुनियांव ब्लॉक ने प्रथम स्थान व बढ़नी ब्लॉक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में बालिका वॉलीबॉल में नौगढ़ प्रथम व बढ़नी ब्लॉक की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में नौगढ़ ब्लॉक को प्रथम स्थान व बढ़नी ब्लॉक की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सब जूनियर वाॅलीबाॅल बालिका वर्ग में नौगढ़ ने प्रथम व बढ़नी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग बालक वर्ग की 100 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मोहम्मद सिराज ने प्रथम, मोहम्मद अफराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में संदीप कुमार ने प्रथम व शिराज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी रामप्रताप सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्ता, देवेन्द्र पाण्डेय, लक्ष्मी, बलवंत, दीपक , राघवेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाती खिलाड़ी।

जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाती खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed