फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand to add another name in Bholu murder case, road blocked

Siddharthnagar News: भोलू हत्याकांड में एक और नाम जोड़ने की मांग, जाम की सड़क जाम

Thu, 29 Oct 2026 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demand to add another name in Bholu murder case, road blocked
मोहाना थाने गेट के सामने सड़क जाम करके प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
लोटन/बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव के पास बुधवार को हुई भोलू उर्फ शिवा (23) की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। हत्या की साजिश में गांव के एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों, महिलाओं और ग्रामीणों ने मोहाना थाने के सामने लोटन-मोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सीओ सदर के जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

लोटन कोतवाली क्षेत्र के खखरा गांव निवासी भोलू उर्फ शिवा पुत्र बब्लू गौड़ की बुधवार दोपहर बेलौहा गांव के पास लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की मां उर्मिला ने बेलौहा निवासी अभिलाष उपाध्याय के खिलाफ नामजद तहरीर देकर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मृतक के परिजन ग्रामीणों और महिलाओं के साथ मोहाना थाने पहुंचे। उन्होंने हत्या में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर उसका नाम भी मुकदमे में शामिल करने की मांग की। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को दोबारा प्रार्थनापत्र दिया। सड़क जाम की सूचना पर सीओ सदर विश्वजीत शौर्यान मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान मोहाना, कपिलवस्तु और सिद्धार्थनगर थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed