{"_id":"6969284f7fd4fd93e10d99ce","slug":"district-in-the-colors-of-maghi-festival-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151746-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: माघी उत्सव की धूम, थारू संस्कृति के रंग में रंगा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: माघी उत्सव की धूम, थारू संस्कृति के रंग में रंगा जिला
विज्ञापन
नेपाल के कपिलवस्तु जिले के विजय नगर में थारु वेलफेयर सभा। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु में थारू समुदाय का पर्व माघी उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। माघी के आगमन में अब सिर्फ एक दिन शेष है, लेकिन जिले के उत्तरी हिस्से में रहने वाले थारू समुदाय ने एक सप्ताह से ही नए साल 2650 और माघी खिचड़ी पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
थारू कल्याण सभा कपिलवस्तु के अनुसार माघी पर्व पर जिले की तीन नगरपालिकाओं में नगर स्तरीय मेले और एक दर्जन से अधिक बारह स्तरीय मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य थारू समुदाय की मूल भाषा, पारंपरिक वेशभूषा, कला और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करना और उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।
जिले की बुद्धभूमि नगर पालिका नंबर चार स्थित बुड्ढी ताल में मंगलवार से तीन दिवसीय माघी उत्सव का शुभारंभ हो चुका है। वहीं बाणगंगा नगर पालिका के लखनपरमा में 16 से 17 जनवरी तक माघी उत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा शिवराज नगर पालिका के वार्ड नंबर- एक उमरी में भी तीन दिन तक माघी पर्व के आयोजन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विजयनगर क्षेत्र में भी माघी उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। थारू वेलफेयर सभा बुद्धभूमि नगर कमेटी और थारू कल्चरल कंजर्वेशन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 13 से 15 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रमों में झुमरा, झर्रा, लाठी नृत्य, झांकी सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। थारू वेलफेयर सभा के जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने बताया कि माघी उत्सव के माध्यम से थारू समुदाय की भाषा, कला, संस्कृति और पहचान को बचाने और आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
क