{"_id":"577403354f1c1bcb7379d040","slug":"district-court-released-five-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद न्यायालय में पांच सड़कों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद न्यायालय में पांच सड़कों का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
बैठक में अधिवक्ताओं को संबोधित करते पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायालय परिसर में राज्य वित्त योजना के तहत पांच सड़कों का लोकार्पण बुधवार को ब्लॉक प्रमुख नौगढ़ शफीक अहमद व बीडीओ केडी गोस्वामी ने किया। लोकार्पण के बाद लाइब्रेरी सभागार में आयोजित समारोह में सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि सड़कों का निर्माण होने से अधिवक्ताओं व वादकारियों को सुविधा होगी।
इस मौके पर महिला वादकारियों के लिए परिसर में शौचालय बनवाने व अन्य बची हुई सड़कों पर भी इंटरलाकिंग ईंट लगावाने की मांग की गई। बीडीओ केडी गोस्वामी ने अधिवक्ताओं की मांग पर शौचालय बनवाने की घोषणा की। अन्य सड़कों को भी ठीक करवाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता पीपी मिश्रा, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार पांडेय, कन्हैया पांडेय, नजीर मलिक और राजेश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान दिव्य प्रकाश शुक्ल, रविशंकर शुक्ल, भूपेंद्र सिंह बघेल, विनोद चतुर्वेदी, बाल गोविंद श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, रामचंदर चौधरी और अनिरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे।