{"_id":"5ada22b54f1c1b360b8b59ca","slug":"dissemination-provided-by-health-workers-memorandum-handed-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देकर स्वास्थ्य कर्मियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देकर स्वास्थ्य कर्मियों ने भरी हुंकार
सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : सिद्धार्थनगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के आह्वान पर जिला इकाई ने भी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया। वहीं, सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांगों के निस्तारण के लिए अनुरोध किया।
शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर आयोजित एक दिवसीय धरने में वक्ताओं ने कहा कि बार-बार लिखित व मौखिक रूप से अनुरोध के बाद भी संवर्ग से संबंधित समस्याओं के निस्तारण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दीपेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व ने लिपिकीय संवर्ग की समस्याओं को लेकर समय-समय पर विभागीय उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई, पर अनसुना किया जा रहा है। इससे क्षुब्ध होकर प्रथम चरण में जिला मुख्यालयों पर धरना देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो लखनऊ में 25 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय धरना देने का निर्णय लिया गया है। सभी को एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए ताकत का अहसास कराने की आवश्यकता है।
आठ सूत्री मांगों में स्थानांतरण नीति के विपरीत तबादला आदेश निरस्त करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक कनिष्ठ लिपिक का पद सृजित करने, रिक्तपदों पर प्रोन्नति आदेश शीघ्र निर्गत करने, जांच आख्या प्राप्त होते ही निलंबन बहाली आदि प्रमुख बिंदु शामिल हैं। संचालन जिला मंत्रीराम किशुन यादव ने किया। धरना के दौरान सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी सीएमओ डॉ. विजय कुमार को सौंपा। भूपेश शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, अनवर, दीनानाथ, आनंद श्रीवास्तव, जौहर, केडीपी ओझा, कन्हैया, मनीष, संजीव श्रीवास्तव, मनीष रंजन, अब्दुल अनीश, रामतेज, विजय वर्मा, मनोज कुमार, दिनेश मिरा, वीरेंद्र मौर्या, सतीश चंद्र वर्मा, भागीरथी, डीके सिंह, केके उपाध्याय, पटेश्वरी प्रसाद आदि मौजूद रहे।