फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dismissal of chairperson of Child Welfare Committee cancelled.

Siddharthnagar News: बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन की बर्खास्तगी रद्द

Thu, 05 Dec 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 05 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dismissal of chairperson of Child Welfare Committee cancelled.
अपर्णा श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर। न्यायालय के आदेश पर अपर्णा श्रीवास्तव ने बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन का कार्य भार ग्रहण किया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दिसंबर 2022 में उनकी बर्खास्तगी का आदेश रद्द कर दिया है। न्यायालय ने उनके बर्खास्तगी को मनमाना अविधिपूर्ण करार देते हुए दुर्भावना से प्रेरित माना।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने पाया कि अपर्णा श्रीवास्तव की बर्खास्तगी का आदेश व सात एवं आठ दिसंबर 2022 का आदेश मनमाना, अविधिपूर्ण और दुर्भावना पूर्ण था तथा उनको सुनवाई का कोई अवसर भी उन्हें नहीं दिया गया था। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) चेयरपर्सन अपर्णा श्रीवास्तव की तैनाती को चयन समिति की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश शासन सचिव अनामिका सिंह ने अपने आदेश के जरिये सात दिसंबर 2022 को उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

आदेश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय ने आठ दिसंबर को सूचना प्रदान कर कार्यभार छोड़ने को कहा। इसके बाद नौ दिसंबर को आदेश जारी कर समिति सदस्य राधा श्रीवास्तव को चेयरपर्सन नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर्णा ने अपने बर्खास्तगी आदेश एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के दोनों आदेशों को चुनौती देते हुए माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दाखिल किया। उच्च न्यायालय पक्षों को नोटिस निर्गत करके सुनवाई की और आदेश निरस्त कर दिया।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed