{"_id":"6a14b5cfc5c2520e2e0ab785","slug":"discussion-on-strengthening-the-organization-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158749-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
Tue, 26 May 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
बांसी। भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन जिला इकाई की बैठक कस्बे के इंदिरा नगर गंगुली में जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी सक्रिय होकर संगठन के महत्वपूर्ण कार्यों में भाग लें। उन्होंने पदाधिकारियों से अधिक से अधिक सदस्य बनाने को कहा।
जिला संयोजक सतीश चंद्र त्रिपाठी और जिला महासचिव कृष्ण बहादुर सिंह ने कहा कि संगठन में जितने भी पदाधिकारी हैं, सभी लोगों को नियुक्ति पत्र और परिचय पत्र दिया जा चुका है। कुछ लोगों का परिचय पत्र नहीं बन पाया है, उसे भी बनवाकर आप लोगों को शीघ्र दे दिया जाएगा। निर्णय लिया गया कि अगले कार्यक्रम में किसी प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से समस्त पदाधिकारियों को सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुषमा मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र घर द्विवेदी, गंगा प्रसाद तिवारी, लीगल एडवाइजर एडवोकेट सत्येंद्र कुमार सिंह, बीएन अग्रहरि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर अमित कुमार मिश्र, श्याम सुंदर शर्मा, राजेश शर्मा एडवोकेट, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।