फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Discussion on preparations for Panchayat elections

पंचायत चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा

Tue, 19 Jan 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Discussion on preparations for Panchayat elections
पंचायत चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा
विज्ञापन

शोहरतगढ़ क्षेत्र के परिगवां गांव में हुई भाजपा की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। भाजपा की ओर से पंचायत चुनाव के संबंध में मंगलवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के परिगवां गांव में बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पकड़ी मंडल अध्यक्ष लवकुश धर दुबे ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को खड़ा कर रही है। इस चुनाव में आप सब लोग भाजपा को जिताने के लिए अपनी ताकत लगाएं। भारती जनता पार्टी की सोच है कि छोटे स्तर से बड़े स्तर पर भाजपा के पदाधिकारी रहे। इसी को सफल बनाने के लिए जगह-जगह पर बैठक कर पदाधिकारी को उनकी जिम्मेदारी को सौंपी जा रही है। बैठक को भाजपा के चतुर्भुज पांडेय, अरविंद चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान धर्मेंद्र दत्त शुक्ल, रमेश मणि त्रिपाठी, विनोद मिश्र, अरविंद चौधरी, सतीश मिश्र, संतोष यादव, प्रभाकर शुक्ल, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed