{"_id":"667078d88cadc6413c081700","slug":"discussion-on-animal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119227-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पशुओं के संरक्षण पर जोर, पालन करने के लिए प्रेरणा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पशुओं के संरक्षण पर जोर, पालन करने के लिए प्रेरणा दी
Mon, 17 Jun 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो- है
अपर सत्र न्यायाधीष पूर्ण कालिक सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने गोशाला का किया निरीक्षण
विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से संरक्षण और क्रूरता पर होने वाली कार्रवाई के बारे में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अस्थायी गो आश्रय स्थल महदेवा लाला में पशुओं के संरक्षण व सुरक्षा के लिए सोमवार को विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम से पहले अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा गोशाला का भ्रमण किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार से गोशाला के संचालन प्रबंधन की जानकारी लेते हुए समय-समय पर पर्याप्त हरा चारा देने तथा पशुओं को वर्तमान समय में धूप से बचाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विशेष जागरूकता शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं पशुपालकों को बताया कि पशुओं को संरक्षित करने तथा उनकी सुरक्षा के लिए पशु क्रूरता अधिनियम आईपीसी की धाराओं में कई प्रकार से संशोधन करके इसको और सुदृढ़ बना दिया गया है। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राज बहादुर यादव ने कहा कि पशुपालकों को अपने पशुओं के रखरखाव एवं प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि पशुओं को समय-समय पर हर तीन माह पर कीड़े की दवा अवश्य देनी चाहिए। शिविर में गौरव श्रीवास्तव कनिष्ठ लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामनाथ पराविधिक स्वयं सेवक एवं उमेश पांडेय, महेंद्र, रामदेव, सभाजीत आदि मौजूद रहे।