फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Disaster fire: More than 48 houses burnt, loss worth lakhs

आफत की आग : 48 से अधिक घर जले, लाखों का नुकसान

Sat, 20 Apr 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Disaster fire: More than 48 houses burnt, loss worth lakhs
आग लगने के बाद जान बचाने के लिए दौड़ते रहे वृद्ध और बच्चे
विज्ञापन


तीन घंटे तक धधकती रही आग, सोलों के बीच बुझाने में टूट जा रही थी हिम्मत

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के झुंगहवा में आग से गांव के लोग तबाह

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से चार दर्जन लोगों के घर जल गए। ग्रामीणों ने डायल-112 व अग्निशमन विभाग को फोन कर इसकी सूचना दी। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर सांसद, विधायक, तहसीलदार, बीडीओ व एसओ भी पहुंचे।

क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां के झुंगहवा व तिरछहवा टोले में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से गांव में भगदड़ मच गई। महिलाएं, बच्चे और वृद्ध किसी तरह से भागकर निकले। धुआं और उठती लपटों के बीच में कोई जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक 48 लोगों के घर जल गए। आग लगी की घटना में दीपक राजभर, धर्मेंद्र, लालचंद, गुरु प्रसाद, शिव प्रसाद, अक्षय कुमार, राम किशोरी, जगदीश, कपिल, चांद, रामधनीराम, राधेश्या, मोहम्मद लतीफ, जमीला खातून आदि के अनाज, कपड़े, चारपाई, गैस सिलिंडर, बर्तन, साइकिल, भूसा घर भी जल गए। ग्रामीणों ने विधायक विनय वर्मा को घटना की सूचना दी। उन्होंने तुरंत ही एसडीएम शोहरतगढ़ को घटना की सूचना दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहन के कर्मियों, ढेबरुआ एसओ के नेतृत्व में पुलिसकर्मी व ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही तहसीलदार अजय कुमार, बढ़नी बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्र व ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल व विधायक विनय वर्मा भी मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने ग्राम प्रधान दिनेश यादव से जले घरों की सूची बनवाने के लिए भी निर्देश दिया। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंची थी। तहसील प्रशासन आग में हुई क्षति का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed