फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dirt found in the hospital, reprimanded the superintendent

अस्पताल में मिली गंदगी, अधीक्षक को फटकार

Fri, 18 Jun 2021 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Dirt found in the hospital, reprimanded the superintendent
अस्पताल में मिली गंदगी, अधीक्षक को फटकार
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सीएचसी उसका, पीएचसी नौगढ़ का निरीक्षण
स्वास्थ्य सुविधाओं समेत टीकाकरण की स्थिति पर पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने जिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएचसी उसका में गंदगी मिलने पर अधीक्षक को फटकार लगाई।

अंजू चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार का निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध सुविधाओं के साथ ही मरीजों से पूछताछ की। जगह-जगह गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि स्वच्छता को लेकर पीएम और सीएम गंभीर हैं, बावजूद इसके सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं है। जिला संयुक्त चिकित्सालय के निरीक्षण में उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण कक्ष, ओपीडी, लेबर रूम को देखा गया। टीकाकरण के बारे में उपस्थित लाभार्थियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिला अस्पताल से उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। सदर विधायक श्यामधनी राही, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीना वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय भी उपस्थित थे। जिला अस्पताल के बाद उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सफाई व्यवस्था ठीक रखने समेत मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर पर कोताही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed