फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   directions for group marriage

सामूहिक विवाह का लक्ष्य जल्द पूर्ण करें : सीडीओ

Thu, 02 Nov 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
directions for group marriage
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए 1660 जोड़ों की तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी 14 ब्लॉकों और 11 नगर निकायों से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र 1660 जोड़ों की तलाश की जानी है। इनमें अभी तक सिर्फ 43 जोड़े से तलाशे जा सके हैं। इस पर सीडीओ जयेंद्र कुमार ने सभी बीडीओ और ईओ को पत्र भेजकर निर्धारित समय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 1381 जोड़ों का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत पूर्व में अवशेष जोड़ों समेत इस वर्ष 1660 जोड़ों की इस योजना के तहत विवाह कराना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत अब तक सिर्फ 43 जोड़े चयनित किए जा सके हैं। शेष 1617 जोड़ों का चयन होना है।
विज्ञापन

इसके तहत बांसी ब्लॉक से 100, बढ़नी से 100, भनवापुर से 80, बर्डपुर से 80, डुमरियागंज से 100, इटवा से 100, जोगिया से 80, खेसरहा से 100, खुनियांव से 100, लोटन से 80, मिठवल से 100, नौगढ़ से 100, शोहरतगढ़ से 80 व उसका 80 जोड़ों की तलाश होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नगर पंचायत बढ़नी चाफा से 40, बढ़नी से 30, भारतभारी से 30, बिस्कोहर से 30, डुमरियागंज से 30, इटवा से 30, कपिलवस्तु से 30, शोहरतगढ़ से 30, उसका बाजार से 30 और नगर पालिका बांसी सिद्धार्थनगर व बांसी से 50-50 जोड़े तलाशे जाने हैं।

सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि नवंबर माह के अंत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इससे पूर्व ही जोड़ों की चयन प्रक्रिया पूर्ण की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed