{"_id":"66a95385345dc7dca10845d4","slug":"dinesh-of-gonda-and-sushma-of-siddharthnagar-won-in-10-km-race-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121681-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 10 किमी दौड़ में गोंडा के दिनेश और सिद्धार्थनगर की सुषमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 10 किमी दौड़ में गोंडा के दिनेश और सिद्धार्थनगर की सुषमा ने मारी बाजी
Wed, 31 Jul 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर जोन की 72वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स साइकिलिंग महिला-पुरुष प्रतियोगिता
पुलिस लाइंस में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस के मैदान पर आयोजित गोरखपुर जोन की 72वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स साइकिलिंग महिला-पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे मंगलवार को विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। 10 किलोमीटर दौड़ में दिनेश सिंह और सुषमा रावत ने मारी बाजी मारी।
गोरखपुर जोन की 72वीं अंतर जनपदीय एथलेटिक्स साइकिलिंग प्रतियोगिता में 10 जनपदों की टीम ने हिस्सा लिया है। जिसमें गोंडा, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर की पुलिस की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह दौड़ से हुआ। इसके बाद महिला और पुरुष वर्ग का अलग-अलग लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, शॉट पुट खेल प्रतियोगिता हुई। उमस भरी गर्मी में खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर था। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पुलिस अफसरों के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आरआई बीएन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-- -
ये रहे विजेता
10 किलोमीटर फाइनल दौड़ पुरुष वर्ग में आरक्षी दिनेश सिंह गोंडा प्रथम, आरक्षी रोहित यादव देवरिया द्वितीय, आरक्षी जितेन्द्र कुमार महराजगंज तृतीय स्थान पर रहे। 10 किलोमीटर दौड़ महिला वर्ग में सुषमा रावत सिद्धार्थनगर प्रथम, अंजली पांडेय देवरिया द्वितीय, नंदिनी राना सिद्धार्थनगर तृतीय स्थान पर रहीं। पांच किलोमीटर दौड़ पुरुष वर्ग आरक्षी नवीन प्रताप सिंह गोंडा प्रथम, आरक्षी अवनीश यादव देवरिया, द्वीतीय, आरक्षी संदीप पांडेय देवरिया तृतीय पांच किलोमीटर महिला वर्ग मुख्य आरक्षी सुषमा रावत सिद्धार्थनगर प्रथम, मुख्य आरक्षी अंजली पांडेय देवरिया द्वितीय, मुख्य आरक्षी सिंपल मौर्या गोंडा तृतीय, लंबी कूद पुरुष वर्ग आरक्षी अंकित कुमार सिंह गोरखपुर प्रथम, आरक्षी अंचल राणा श्रावस्ती द्वितीय, आरक्षी राजकुमार गोंडा तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद महिला वर्ग मुख्य आरक्षी मायावती श्रावस्ती प्रथम, मुख्य आरक्षी नेहा मौर्या देवरिया द्वितीय, मुख्य आरक्षी कीर्ति सिंह सिद्धार्थनगर तृतीय, जैवलिन थ्रो पुरुष वर्ग आरक्षी कृष्ण कुमार पटेल गोरखपुर प्रथम, आरक्षी दीपेन्द्र श्रावस्ती द्वितीय, आरक्षी संदीप सिंह सिद्धार्थनगर तृतीय, जैवलिन थ्रो महिला वर्ग मुख्य आरक्षी बबिता सिंह सिद्धार्थनगर प्रथम, मुख्य आरक्षी इंदू मिश्रा श्रावस्ती द्वितीय, मुख्य आरक्षी नेहा सिंह गोंडा तृतीय, हैमर थ्रो पुरुष वर्ग एसआई राघवेंद्र प्रताप यादव सिद्धार्थनगर प्रथम, आरक्षी दीपेन्द्र कुमार श्रावस्ती द्वितीय, आरक्षी शत्रुघन महाराजगंज तृतीय, शॉटपुट पुरुष वर्ग मुख्य आरक्षी रविन्द्र कुमार श्रावस्ती प्रथम, आरक्षी अनीस कुशीनगर द्वितीय व आरक्षी रामचन्द्र मौर्य देवरिया तृतीय स्थान पर रहे।