{"_id":"5a32b7294f1c1bc5668b4f14","slug":"dig-angry-cereless-of-vahicle-mantance","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के रख-रखाव में गड़बड़ी, मिली फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के रख-रखाव में गड़बड़ी, मिली फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में निरीक्षण करते डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले में राज्यपाल के कार्यक्रम में आए डीआईजी बस्ती राकेश साहू ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयों में फाइलों के रख-रखाव के संबंध में जिम्मेदारों को निर्देश दिया। वहीं, पुलिस लाइन में वाहनों के रख-रखाव में गड़बड़ी मिलने संबंधित जिम्मेदार को कड़ी फटकार लगाई और आदत में सुधार लाने के लिए कहा।
इस दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द, कंट्रोलरूम, फील्ड यूनिट शाखा, परिवहन शाखा, मेस आदि का निरीक्षण किया। इस क्रम में मोटर शाखा का भी निरीक्षण किया। वाहनों के रख-रखाव खराब हालत में पाए जाने पर प्रभारी वाहन को जमकर फटकार लगाया और दोबारा इस प्रकार से पाए जाने पर कार्रवाई की चेतवानी दी। कहा कि जिम्मेदारी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सदर डीके सिंह, डुमरियागंज सुनील कुमार सिंह, इटवा महेंद्र सिंह, शोहरतगढ़ शिव सिंह, बांसी उमाशंकर सिंह, पेशकार अरविंद कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।