{"_id":"6855a6b9f6b2cc295c0c0f96","slug":"difficulty-in-working-with-old-phone-workers-asked-for-new-phone-or-wifi-connection-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-139705-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुराने फोन से कार्य करने में दिक्कत, कार्यकताओं ने मांगा नया फोन वा वाईफाई कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुराने फोन से कार्य करने में दिक्कत, कार्यकताओं ने मांगा नया फोन वा वाईफाई कनेक्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कर्मचारी। संवाद
: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 14 बिंदुओं का निदान संबंधी पत्रक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा । संगठन की प्रदेश महामंत्री प्रभावती ने कहा कि विभाग की ओर से लगभग 10-12 वर्ष पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया मोबाइल फोन बहुत पहले खराब हो चुका है, इस कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को कार्य करने में दिक्कत आ रही है। उन्होने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नया स्मार्ट फोन अथवा टैबलेट के साथ फ्री वाईफाई कनेक्शन देने की मांग की।
प्रभावती ने बताया कि वर्तमान में किसी भी कार्यकर्ता के पास कोई विभागीय फोन उपलब्ध नहीं है। कार्यकर्ताओं को विभाग के दबाव में अपने निजी फोन से पोषण ट्रैकर व ऑनलाइन कार्य कराया जा रहा है। विभाग की ओर से कार्यकर्ताओं को प्रत्येक माह मोबाइल रिचार्ज का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है, जिसका कई वर्षों से भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। साथ ही ग्रेच्युटी देने, हाट कुक्ड की धनराशि सीधे आंगनबाड़ी के खाते में भेजने, ग्रीष्मकालीन अवकाश देने व 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिए जाने समेत विभिन्न मांग की। इस दौरान मकबूल आलम, विंद्रावती पांडेय, कौशिव त्रिपाठी, कामनी सिंह, शिमला मौर्या, रोहणी, चंदा पाल, अनीता, संतोष चौबे, संगीता दुबे आदि मौजूद रहीं।