{"_id":"6500ba8553f82b962b0d6ec4","slug":"difficult-to-pass-through-damaged-road-needs-repair-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-4550-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरना मुश्किल, मरम्मत की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरना मुश्किल, मरम्मत की दरकार
Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के अधियारी सड़क से हड़हवा तक जाने वाला संपर्क मार्ग का हाल
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के अधियारी सड़क से हड़हवा तक जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे इस मार्ग से आवाजाही करने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से गुजरने वाले बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं और वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
अधियारी गांव से हड़हवा तक जाने वाले मार्ग पर दो किमी तक सड़क की गिट्टियां उखड़कर गड्ढे में बदल चुकी है। अगर हल्की बारिश होने पर सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है, साथ ही सड़क पर कीचड़ पसरा रहता है। ।
क्षेत्र के ज्ञान दास चौधरी, बलराम चौधरी, किशोर, शिव कुमार, पलटू, अशोक कुमार, सालिक राम चौधरी ने इस सड़क को सही कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी जेई अशोक कुमार चौधरी का कहना है कि इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
अधियारी सड़क से हड़हवा तक संपर्क मार्ग पर गिट्टियां उखड़ने से गड्ढा हो गया है, जिससे इस आवागमन में परेशानी होती है। -विनय कुमार चौधरी, अधियारी
क्षतिग्रस्त मार्ग से हर दिन सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। जिन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
-रामविलास चौधरी, अधियारी
टूटी सड़क पर हल्की सी बारिश में कीचड़ और जलभराव हो जाता है। जिस पर पैदल चलना कठिन हो जाता है।
-अशोक चौधरी, अधियारी
सड़क की मरम्मत के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं, इसे जल्द मरम्मत की जाए, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को सुविधा मिल सके।
-हरीश यादव, हड़हवा