फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Diarrhea killed one child, six sick

डायरिया से एक बच्चे की मौत, छह बीमार

Tue, 18 Apr 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea killed one child, six sick
hospital
बर्डपुर। विकास खंड के ग्राम पंचायत बजहां में पिछले पांच दिनों से डायरिया का प्रकोप है। बीमारी की जद में आने से जहां एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन बच्चे बीमार हैं। डायरिया फैलने की सूचना के बाद मौके पर मंगलवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाओं का छिड़काव कराते हुए गांव के लोगों में दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बजहां के रहने वाले जमीर अहमद के 12 वर्षीय पुत्र अरमान डायरिया की भेंट चढ़ गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार था और यहां से दवाओं में फायदा न होने के कारण गोरखपुर अस्पताल में ले जाते वक्त शनिवार को उसकी मौत हो गई। उल्टी दस्त की बीमारी से इस गांव की नेहा उम्र आठ वर्ष, नौशाद 15 वर्ष, याहिया खान 13 वर्ष, शमीन 10 वर्ष, आठ वर्षीय अरबाज और पांच वर्ष की सबा गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी इलाज जिला स्तर के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। पांच दिनों से गांव में बीमारी के बावजूद मंगलवार को गांव की एएनएम पुष्पा, आशा नसीमा खातून गांव में पहुंची।
विज्ञापन

दवाओं के छिड़काव के साथ साथ सभी बच्चों को पर्याप्त मात्रा में ओआरएस के पैकेट व अन्य दवाओं का वितरण किया। गांव वालों का कहना है कि ग्राम सुरक्षा समिति और एएनएम के संयुक्त खाते में प्रतिवर्ष 10 हजार की राशि आती है पर इस धन का बंदरबांट होता है और कभी छिड़काव की जरूरत नहीं समझी जाती। संबंध में पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.प्रशांत अस्थाना ने बताया कि गांव में टीम भेजी गई है। गांव में आवश्यक दवाओं का वितरण कराया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed