{"_id":"485371e836d94f82b6bd4cbcc13dd908","slug":"dewan-parsa-village-and-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसा दीवान गांव में फिर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसा दीवान गांव में फिर डकैती
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
ढेबरूआ थाना क्षेत्र के परसा दीवान गांव में रविवार को हुई डकैती का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि बुधवार की रात डकैतों ने उसी गांव में फिर धावा बोल दिया। मकान में सोई युवती को बंधक बनाकर डकैतों ने शादी के लिए रखे जेवर और नकदी लूट लिए।
युवती के मुताबिक बदमाश करीब आधा दर्जन की संख्या में थे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं जुटा सकी।
तीन दिनों में लूट-चोरी की इस चौथी वारदात से ग्रामीण सहम गए हैं। ढेबरूआ थाना क्षेत्र के परसा दीवान गांव के मध्य में रफीक अहमद का मकान है। बुधवार रात इसी मकान के पीछे से बदमाश अंदर घुसे।
विज्ञापन
एक कमरे में रफीक की पुत्री रसीदा सो रही थी। बदमाशों ने पहले उसके हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। फिर इसी कमरे में रखे बक्से से नकदी और जेवरात लूटकर भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद रसीदा ने शोर मचाया और परिजनों को जानकारी दी। उसके मुताबिक बदमाशों की संख्या करीब आधा दर्जन थी।मां मोमिना ने बताया कि अगले माह बेटी की शादी के लिए एक-एक पैसा जोड़कर सोने के गहने खरीदे थे, जिसे बदमाश लूट ले गए।
चार हजार नकदी भी गायब है। मौके पर पहुंची ढेबरूआ पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। परिजनों का बयान दर्ज कर वापस लौट गई। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को चिह्नित कर लिया जाएगा।