{"_id":"64ece685b62e40cb7b0e9c1f","slug":"devotees-gathered-in-shivalayas-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3739-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयाें में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयाें में उमड़े भक्त
Mon, 28 Aug 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
इटवा के कटेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
फोटो-
-शिव मंदिरों में हुआ जलाभिषेक व रुद्राभिषेक, भोर में ही लग गया भक्तों का तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा। सूर्योदय से पहले ही मंदिरों में हर हर महादेव गूंजने लगा। जलाभिषेक करने वाले लोगों की कतार लग गई, जबकि रूद्राभिषेक में मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने भोलेनाथ की साधना की।
शहर के सिंहेश्वरी मंदिर स्थित शिवमंदिर, बेलहिया के शिवमंदिर व हनुमान मंदिर में स्थित शिवमंदिर में लोगों ने जलाभिषेक किया। महिलाओं ने मंदिर का पास स्थित दुकानों में पूजन के समान खरीदा और मंदिरों में जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की।
धेंसा क्षेत्र के महादेवा नानकार स्थित सेमरा बाबा पल्टन नाथ शिवमंदिर पर सावन महीने के अंतिम सोमवार को गांवों के श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। सावन महीने के अंतिम सोमवार होने के कारण भगवान के दर्शन, पूजन करने वालाें की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
स्वयंभू शिव की साधना
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र के चेतिया गांव में स्थित मोती सागर शिव मंदिर पर हजारों भक्तों ने जल चढ़ाया और मनौती मांगी। मोती सागर मंदिर काफी प्राचीन है, लोगों की आस्था इस मंदिर से जूड़ी रहती है। यह मंदिर दो शिवलिंगी है, लोगों का कहना है कि यहां स्वयंभू का दो शिवलिंग निकला है। भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती की भी पूजा अर्चना की जाती है। मंदिर की देखभाल के लिए मंदिर के सदस्य नियुक्त हैं। उन्हीं की देखरेख में सारी व्यवस्था की जाती है।
इस दौरान अमर श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, हरीश चौरसिया, राजन तिवारी, जय हिंद चौरसिया , सुनील मद्धेशिया, दीपू मद्धेशिया, मुन्नु गुप्ता ,गोपाल अग्रहरी, महेंद्र चौरसिया, जगदीश वर्मा, पप्पू वर्मा ,अनूप वर्मा ,आदि लोग ने जल चढ़ाया।
-- -- -- -- --
भक्तों ने किया भंडारा
सिद्धार्थ नगर। इटवा के कटेश्वरनाथ शिव मंदिर पर सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के नारों से गूंज रहा था। इटवा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में लोग लंबी लाइनों में जलाभिषेक करने के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते देखे गये। लोगाें में आस्था के लिए नए जोश को देखा गया। श्रद्धालु झूमते-गाते मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए लाइन में लगे हुए थे। अनिल चौबे ने मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आग्रह किया। लोगों ने इनके नेक काम के लिए सराहना भी किया।
इस दौरान पुजारी पंकज गिरी, प्रिंस मिश्रा, अजय अग्रहरी, आदर्श पाठक, राजकुमार चौबे, विकास चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, गोविंद यादव , सुनील जायसवाल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -