फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees danced to devotional songs until late into the night at the Bhado Amavasya festival.

Siddharthnagar News: भादो अमावस महोत्सव में देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 13 Sep 2026 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to devotional songs until late into the night at the Bhado Amavasya festival.
बढ़नी क्षेत्र के श्रीराणी सती दादी मंदिर में जन्मोत्सव कार्यक्रम में दर्शन-पूजन में शामिल महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। शक्ति स्वरूपा श्रीराणी सती दादी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला तीन दिवसीय भादो अमावस महोत्सव श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। चतुर्दशी की रात हुए जगराते में पावन ज्योति जागृत होते ही दादी के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। दादी मैया के भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
जगराते में श्रद्धालु महिलाओं ने पारंपरिक ढंग से दादी मां के स्नान, पूजन-वंदन और भोग की रस्म निभाई। फल-फूल और विद्युत उपकरणों से मंदिर व दादी के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। साढ़े सात बजे मंत्रोच्चार के बीच पावन ज्योति जलाई गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने दादी मां का अलौकिक दर्शन कर ज्योति पूजन किया।
विज्ञापन

भजन संध्या का शुभारंभ कोलकाता के प्रसिद्ध गायक संजय शर्मा ने गणेश वंदना और हनुमान वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने दादी के भजनों की प्रस्तुति दी। मैया जी रूठो आयो थारे द्वार..., दादी जी के हाथ रचाई जी मेहंदी..., दादी जी थारा कसके पकड़ लिया..., मोटी सेठानी म्हारों नैया... आदि भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ जमकर नृत्य भी किया। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। बढ़नी के अलावा पचपेड़वा, तुलसीपुर, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, उसका बाजार और इटवा समेत आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु महोत्सव में शामिल हुए। मंदिर में दर्शन-पूजन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed