{"_id":"6b0b3aaa17b16bbfc50ccff3","slug":"devotees-become-deeply-moved-upon-hearing-the-story-of-the-vamana-incarnation-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168915-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वामन अवतार की कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वामन अवतार की कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर
Sun, 29 Nov 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के मस्जिदिया टोला पट्टी गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में रविवार रात कथावाचक अमरेश पांडेय ने भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन की कथा सुनाई। प्रसंग सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
कथावाचक ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतरित होकर धर्म की रक्षा करते हैं। वामन अवतार की कथा केवल धार्मिक प्रसंग नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणा भी है। उन्होंने बताया कि दैत्यराज बलि अत्यंत पराक्रमी और दानवीर राजा थे।
तपस्या और वरदान के प्रभाव से उन्होंने तीनों लोकों पर अधिकार कर लिया था। भगवान विष्णु ने वामन रूप धारण कर उनके अभिमान को दूर करने और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया।