{"_id":"62f149a3ee3d7108ab7efb69","slug":"devotee-worship-in-shiv-temple-siddharthnagar-news-gkp44650759","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगा रहा भक्तों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगा रहा भक्तों का तांता
विज्ञापन
शहर के सिंघेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगा रहा भक्तों का तांता
- सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भोर से ही भक्त जलाभिषेक के लिए जुटने लगे। हर-हर महादेव की जयकारों के साथ श्रद्धालुआें ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसरों में कहीं भजन तो कही भंडारे का आयोजन किया गया।
शहर के सिंहेश्वरी मंदिर स्थित शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में सूर्योदय से पहले ही पूजा सामग्री की दुकानें लग गई थीं। सपरिवार मंदिर पहुंचे हुए लोगों ने मनपसंद पूजन सामग्री खरीदी और जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक मंत्रोच्चार के बीच रूद्राभिषेक एवं अनुष्ठान हुए।
पथरा प्रतिनिधि के अनुसार बांसी तहसील के मिठवल कस्बे के बगल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मिठवल में प्राचीन मंदिर बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर में काफी संख्या में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
कांवड़ियों ने बांसी रानी लक्ष्मीबाई मुक्ति घाट स्थित राप्ती नदी से जल भरकर आठ किलोमीटर पैदल चलकर बाबा मटेश्वरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा की।
इटवा तहसील क्षेत्र के कठेश्वर नाथ शिवमंदिर में सुबह ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। लंबी कतार में लगकर लोगों ने प्रार्थना की। गीत गाती हुई मंदिर में पहुंची महिलाओं ने पूजन के बाद मेले में खरीदारी की।
घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार खेसरहा थाना क्षेत्र के रिउना महादेव नाथ मंदिर में रात से ही शिव भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भोर से भक्तों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। रिउना निवासी बाबूलाल गुप्ता, राम करण मिश्रा सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।
बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के शिवमंदिर में लोगों ने जलाभिषेक व रूद्राभिषेक किया। नेपाल के कृष्णानगर के मंदिरों में काफी संख्या में भक्तों जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।