फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Despite the ban, fearless smugglers are sending Chinese garlic to India

Siddharthnagar News: प्रतिबंध के बावजूद बेखौफ तस्कर भारत में पहुंचा रहे चाइनीज लहसुन

Thu, 24 Oct 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 24 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, fearless smugglers are sending Chinese garlic to India
बढ़नी गैर परंपरागत रास्तों से चाइनीज लहसुन को तस्करी कर नेपाल से भारतीय सीमा में लाते तस्कर। 
बढ़नी। भारत-नेपाल सीमा की खुली सीमा से चाइनीज लहसुन की तस्करी बड़े पैमाने पर जारी है। पहले यह लहसुन चीन से नेपाल पहुंचाया जाता है फिर नेटवर्क से जुड़े लोग, खुली सीमा का लाभ उठाकर उसे भारत के सीमाई बाजारों तक पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के नाते चाइनीज लहसुन, भारतीय बाजारों में प्रतिबंधित है। बावजूद इसके मोटे मुनाफे चाह में इस धंधे से जुड़े तस्कर लोग, अपनी जेब भरने के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

चीन दुनिया का सबसे बड़ा लहसुन उत्पादक देश है। वहां अधिक पैदावार के लिए फसलों में भारी मात्रा में रसायन और कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। इसके अलावा चीनी लहसुन में फंगस पाए जाने की आशंका के कारण, भारत सरकार ने वर्ष 2014 में इस पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके अवैध तरीकों से चाइनीज लहसुन को भारतीय बाजारों में पहुंच रहा है और इसकी तस्करी जोरों पर है। भारतीय बाजारों में चीनी लहसुन की डिमांड की सबसे बड़ी वजह है इसकी कम कीमत। भारतीय लहसुन की अपेक्षा चाइनीज लहसुन की कीमत लगभग आधी होती है और देखने में भी वह काफी आकर्षक होती है।

तस्कर इसी का फायदा उठाकर नेपाल से चाइनीज लहसुन, भारतीय बाजारों में पहुंचाने में लगे रहते हैं। पूरी तरह से खुली सीमा होने के नाते तस्कर और रैकेट से जुड़े कैरियर पगडंडियों के सहारे पैदल, साइकिल अथवा छोटे वाहनों का प्रयोग कर पूरे खेल को अंजाम देते हैं।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed