फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dental problems are increasing due to consumption of junk food

Siddharthnagar News: जंक फूड के सेवन से बढ़ रहे दांत के रोगी

Sat, 15 Mar 2025 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dental problems are increasing due to consumption of junk food
डॉ. लक्ष्मी सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जंक फूड का अत्यधिक सेवन करने से दांतों की सेहत बिगड़ रही है। बच्चों में बीमारी लगने से दांत खराब हो रहे हैं, जबकि सफाई से ब्रश न करने से पेट की भी बीमारी हो रही है। इसका असर बड़े लोगों में भी दिख रहा है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की दंत रोग ओपीडी में रोजाना 15 से 20 मरीज दांत से पीड़ित पहुंच रहे हैं, जिसमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। जंक फूड पेट संबंधी रोगों के अलावा मोटापे का भी कारण बन रहा है। जंक फूड का चलन अत्यधिक बढ़ रहा है। बच्चे ही नहीं बड़े तक इसका खूब सेवन कर रहे हैं। फास्ट फूड का ज्यादा सेवन दांतों को ही नहीं, बल्कि आंत को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टर बताते हैं कि जंक फूड में कार्बोहाइड्रेड की मात्रा अधिक होती है, और यह चिपकता भी ज्यादा है। दांतों में चिपककर यह लेक्टिक एसिड बनाता है, जिससे ब्लैक स्पॉट बनने के साथ दांत जंक फूड के कारण समय से पहले गिर रहे दूध के दांत गलना शुरू हो जाते हैं। बच्चों में दांतों को बीमारी जल्द लगती है, क्योंकि वह दांतों की अच्छी तरह से सफाई नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी सिंह बताती हैं कि जंक फूड खाने के बाद अच्छी तरह मुंह साफ कर दांतों को सुरक्षित रखा जा सकता है। जंक फूड के सेवन से बच्चों के दांत कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि ज्यादातर लोग ओरल हेल्थ के प्रति ध्यान नहीं देते। इसलिए दांतों में झनझनाहट, कैविटी समेत अन्य समस्या शुरू हो जाती है। वह धीरे-धीरे पेट में पहुंचकर जानलेवा बीमारी बना देती है। लोग बिस्तर से उठने के बाद ही खाना-पीना शुरू कर देते हैं। यह आदत सही नहीं।

सबसे पहले ब्रश करें फिर कुछ खाएं। शरीर को बीमारियों से बचाव को रोकने के लिए मुंह के रोगों की रोकथाम, शीघ्र पहचान और उपचार जरूरी है। लेटलतीफी से रोग बढ़ते हैं। सिर के पीछे, गर्दन के नीचे दर्द, मांसपेशियों में दर्द की वजह भी गंदे दांत हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed