{"_id":"61646e608ebc3e42667ed8e9","slug":"demonstration-against-lack-of-cleanliness-siddharthnagar-news-gkp412581663","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई न होने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई न होने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शहर के आर्यनगर में नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई न होने के विरोध में किया प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर। शहर के वार्डों में स्वच्छता के लिए विरोध के स्वर उठने लगे हैं। शहरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के अंदर डायरिया की चपेट में आने से छह लोगों की मौत के बाद लोग स्वच्छता के प्रति गंभीर हो गए हैं। आर्यनगर मोहल्ला में सोमवार दोपहर में स्थानीय लोग जुटे और नगर पालिका परिषद के खिलाफ नारे लगाने लगे। गंदगी के कारण गुस्साए लोगों ने कहा कि वार्ड में सफाई न होने पर वे कलेक्ट्रेट परिसर में भी धरना-प्रदर्शन करेंगे।
सभासद के प्रतिनिधि शाहिद ने कहा कि बजबजाती नालियों के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। इस मोहल्ले में कोई विकास कार्य नहीं रहा है। यहीं कारण है कि लोग गुस्से में हैं। रियाज ने कहा कि नगर पालिका परिषद के अधिकारी मोहल्ले में समस्या देखने नहीं आ रहे हैं। अब वे जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाएंगे।
रूआब अली ने दिखाया कि इकलौता कूड़े का डिब्बे बजबजाती नालियों के बीच में लगा है। जबकि साफ स्थान पर सूखा और गीला कचड़े के डस्टबिन होने चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में बबलू, अरमान, मुन्ना, अनीश, शेर अली, उर्मिला देवी, शाबान बानो, नादरा, जमाल आदि उपस्थित थे।