फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Democracy was murdered in Panchayat elections: Mata Prasad

सपाईयों ने की डीजल, पेट्रोल के कीमतों में वृद्घि के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Democracy was murdered in Panchayat elections: Mata Prasad
पंचायत चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या : माता प्रसाद
विज्ञापन

सपाइयों ने की डीजल, पेट्रोल के कीमतों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया
पांचों तहसीलों में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
सिद्धार्थनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल के कीमतों में वृद्धि कि विरोध में पांचों तहसीलों में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इटवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की गई।

इटवा प्रतिनिधि के अनुसार महंगाई, पंचायत चुनाव में पूरे प्रदेश में विपक्ष के प्रस्तावकों, समर्थकों, महिलाओं के साथ बदसलूकी, अभद्रता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के साथ धक्का-मुक्की के विरोध में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में किसानों को एमएसपी की गारंटी देने, काला कृषि कानून को वापस लेने, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने, प्रदेश के ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाने सहित 16 समस्याओं के निदान की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि बढ़ती महंगाई और अराजकता से प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची है। विधानसभा चुनाव में जनता इसका हिसाब करेगी। सपा नेता बेचई यादव, बीएन तिवारी, कमरुज्जमा खां, कृष्णकुमार चौधरी, अब्दुल लतीफ, सुरेश पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, रामपाल शुक्ल, रामचंद्र पाठक, उदयभान तिवारी, पप्पू पांडेय, अब्दुल मनीष शुक्ल मौजूद रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। बैलगाड़ी पर सवार होकर बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों का विरोध किया। पूूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से लोग परेशानी में हैं। शोहरतगढ़ में सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई आमजन की बजट बिगाड़ दी है। कानून व्यवस्था धड़ाम है, बेरोजगारी चरम पर है। इस दौरान मणेंद्र मिश्र, जमील सिद्दीकी, जुबैदा चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, डॉ. धीरेंद्र यादव, खुर्शीद अहमद, मो इब्राहीम, आशीष अग्रहरि आदि मौजूद रहे। नौगढ़ तहसील में पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि पंचायत चुनाव में नामांकन से मतदान तक धांधली की गई और सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर डराया, धमकाया गया। इस दौरान सपा नेता इंद्रासना त्रिपाठी, अनूप यादव, जोखन चौधरी, कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया, अब्दुल कलाम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार महंगाई, भ्रष्टाचार आदि समस्याओं के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। लालजी यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार बेलगाम हो गई है। महंगाई इस कदर बढ़ रही है कि जिससे जनता बेहाल है। उन्होंने एसडीएम जगप्रवेश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मोहम्मद इदरीश पटवारी, चमन आरा राइनी, नीलम यादव, विभा शुक्ला, कमाल अहमद, मोनू दुबे, अंबिकेश श्रीवास्तव, तुफैल आदि शामिल रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने सपा नेता रामकुमार यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। रामकुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव में हुई घटना से साफ पता चलता है कि इस सरकार में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बात करना बेईमानी है। इस दौरान सपा नेता फरहान खान, अफसर रिजवी, सत्यनारायण यादव, अतीकुर्हमान राइनी, धीरज साहनी, अनिल गौतम, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed