फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand to restore old pension scheme

पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग

Sat, 30 Oct 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to restore old pension scheme
पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में शनिवार को सिंचाई संघ के बैनर तले सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने धरना दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
अध्यक्ष चंद्रभूषण द्विवेदी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सत्ता में आने से पहले प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन योजना का लागू करने की बात कही थी। मगर आज तक मांगें पूरी नहीं हुईं। जबकि पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। इसे हर हाल में लागू होना चाहिए। वेतन विसंगति को जल्द दूर किया जाए, जिससे कर्मियों को लाभ मिल सके। सींचपाल और सींच पर्यवेक्षक के खाली पदों को जल्द भरा जाए, जिससे लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही काम करने में भी सहूलियत मिले। उन्होंने कहा कि चलने के लिए बाइक महंगा पड़ती है और सरकार की ओर से कोई भत्ता नहीं दिया जाता। कर्मचारियों को भत्ता दिया जाए, जिससे आने-जाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं होती हैं तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान जिलामंत्री रबीश अली, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जिलामंत्री सुजीत जायसवाल, राजेश कुमार श्रीवास्तव, शिवकुमार साहू, शिवनरायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed