फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand to put skilled people on census duty

Siddharthnagar News: दक्ष लोगों की जनगणना में ड्यूटी लगाए जाने की मांग

Mon, 20 Apr 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Demand to put skilled people on census duty
सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने जनगणना कर्मी के रूप में ड्यूटी में लगे शिक्षक कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर निदान की मांग की। जिला महामंत्री कलीमुल्लाह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, ईओ कपिलवस्तु नवीन कुमार सिंह से मिलकर चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उन्होंने बताया विगत सभी जनगणना से यह जनगणना भिन्न है। पहले सभी जनगणना ऑफलाइन हुए हैं, लेकिन यह जनगणना पूरी तरह ऑनलाइन होनी है। ऐसी दशा में इस जनगणना को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय सकुशल संपन्न कराने के लिए कंप्यूटर और ऑनलाइन कार्य में दक्ष शिक्षक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की। साथ ही सभी शिक्षक कर्मचारियों की ड्यूटी उनके कार्यस्थल के आसपास लगाए जाने, दिव्यांग, 50 से अधिक आयु वर्ग के कर्मियों, गर्भवतियों, प्रसूता एवं चिकित्सीय अवकाश पर रहने वाले या गंभीर और असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षक कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखे जाने की भी मांग की गई है। उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राम सेवक, ओम प्रकाश तिवारी, फूलचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed