{"_id":"64136113b6d690c36a0f6a14","slug":"demand-to-make-ramrajya-pradesh-by-joining-five-mandals-siddharthnagar-news-c-7-1-87587-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच मंडलों को मिलाकर रामराज्य प्रदेश बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच मंडलों को मिलाकर रामराज्य प्रदेश बनाने की मांग
Fri, 17 Mar 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत चौधरी।
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को पूर्वांचल का एक नया प्रदेश बनाने की मांग की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने कहा कि पूर्वांचल के पांच मंडलों बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, देवीपाटन और फैजाबाद को जोड़कर नए प्रदेश का गठन होना चाहिए। उसका नाम रामराज्य प्रदेश होना चाहिए और उसकी राजधानी अयोध्या हो। इन पांच मंडलों में विधानसभा की कुल 107 सीटें और लोकसभा की 20 सीटें हैं जो एक नया राज्य बनाने के लिए पर्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारी पार्टी हर फोरम पर आवाज उठाएगी और हर हाल में रामराज्य प्रदेश बनवा कर ही दम लेगी। भाजपा अगर भगवान राम के प्रति सच्ची निष्ठा रखती है तो उसे रामराज्य प्रदेश बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक अलग राज्य नहीं बनेगा, पूर्वांचल का विकास संभव नहीं है।
हेमंत चौधरी ने प्रदेश में जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। कहा कि जातीय जनगणना से जाति के नाम पर राजनीति करने वालों की दुकान बंद हो जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव शेषमणि प्रजापति, अशोक चौधरी, प्रवक्ता श्याम त्रिपाठी, कमर काजमी, दुर्गेश श्रीवास्तव, अनिल चौधरी, राधेश्याम तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।