फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand to give honorarium of 12 thousand rupees

12 हजार रुपये मानदेय देने की मांग

Fri, 17 Dec 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demand to give honorarium of 12 thousand rupees
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
12 हजार रुपये मानदेय देने की मांग
विज्ञापन

मांगों के समर्थन आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
सिद्धार्थनगर। आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जिलामंत्री रिंकी वर्मा ने कहा कि काम के हिसाब से मानदेय नहीं मिल रहा है। कम से कम 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय होना चाहिए। प्रदेश के समस्त आशा संगिनी को न्यूनतम 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। आशा कार्यकर्ताओं को एएनएम के पद पर पदोन्नति दी जाए। उन्होंने कहा कि सीएम ने 750 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देने की घोषण की थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। धनराशि का भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान संगीता वर्मा, इंद्रवती चौधरी, शशिप्रभा गिरि, राजश्री, छाया त्रिपाठी, संतोषी वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed