{"_id":"6463ccdc5853220f4b0065d6","slug":"demand-to-complete-the-work-of-panchayat-building-under-construction-siddharthnagar-news-c-7-1-169458-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निर्माणाधीन पंचायत भवन का कार्य पूर्ण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निर्माणाधीन पंचायत भवन का कार्य पूर्ण कराने की मांग
Wed, 17 May 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारपार। खेसरहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा मुस्तहकम में पंचायत भवन का निर्माण कार्य लापरवाही के चलते पूर्ण नहीं हो सका है।निर्माण कार्य शुरू हुए एक वर्ष से ऊपर हो गया लेकिन अभी पंचायत भवन के छत की ढलाई ही हो पाई है। दीवारों के प्लास्टर व फर्श का काम अधूरा ही पड़ा है।
पंचायत भवन को पंचायतीराज व्यवस्था में एक अहम भवन माना जाता है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। सेमरा मुस्तहकम गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन के छत की ढलाई तो हुई लेकिन उसके बाद कार्य पर विराम लग गया। अभी तक दीवारों का न तो प्लास्टर हुआ है और न ही फर्श का कार्य पूरा हो पाया। इसके अलावा जंगलों और दरवाजों के साथ विद्युतीकरण का कार्य भी अधूरा है। ग्रामीण आशीष शुक्ला, फूल चंद्र, राम गुन, राकेश, अशर्फी लाल, राम कुमार, पिंटू आदि जल्द पंचायत भवन का कार्य पूर्ण कराने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय ने बताया कि शीघ्र ही पंचायत भवन के निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।