फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   delivery boy beaten

Siddharthnagar News: डिलीवरी बॉय को सीडीओ आवास में ले जाकर पीटा

Sun, 29 Oct 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
delivery boy beaten
सीडीओ आवास के गेट पर युवक की पिटाई के बाद युवक से बात करते मौजूद लोग। स्रोत वीडियो
फोटो- है
विज्ञापन

सीडीओ आवास के गेट के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ी करने पर पहले हेल्मेट कूड़े में फेंका, जब उठाने गया तो पीटते हुए एक कर्मचारी और होमगार्ड जवान खींच लेकर गए परिसर में
थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो एसपी के पास पहुंचकर पीड़ित ने लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। एक कंपनी में पिज्जा डिलीवरी करने वाले युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई किसी आम आदमी ने नहीं बल्कि सीडीओ के यहां कार्यरत कर्मचारी और गेट पर तैनात होमगार्ड ने की है। नगर में स्थित सीडीओ आवास की चहारदीवारी के बाहर सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी करने पर पहले हेलमेट को कूड़े में फेंक दिया गया। डिलीवरी बॉय जब हेलमेट उठाने गया तो आवास के अंदर से निकला एक सफेद ड्रेस वाला कर्मी और होम गार्ड जवान उस पर टूट पड़े। पीटते हुए अंदर घसीट ले गए, जहां उसकी डंडे से पिटाई की। ऐसा युवक ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इसका एक वीडियो भी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। घटना 26 अक्तूबर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के सिविल लाइंस तेतरी निवासी प्रभात जायसवाल पिज्जा की होम डिलीवरी का काम करता है। आरोप है कि 26 अक्तूबर को होम डिलीवरी करने के लिए सीडीओ आवास की चहारदीवारी के बाहर बाइक खड़ी की और उसमें हेलमेट टांगकर चला गया। जब लौटा तो हेलमेट कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था।
वह हेलमेट उठाने गया। जब तक कुछ समझ पाता कि आवास के अंदर से सफेद वर्दी पहने हुए एक कर्मचारी और गेट पर तैनात होमगार्ड उस पर टूट पड़े और पीटते हुए सीडीओ आवास के अंदर लेकर चले गए। वहां डंडे से पिटाई की। किसी तरह से भागकर उसने जान बचाई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है। घटना के कुछ ही देर बाद सदर थाने में पहुंचा, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ।

सुलह का दबाव बनाने का आरोप
युवक का आरोप है कि वह शिकायती पत्र देने पहुंचा तो थाने में कहा गया कि अधिवक्ता से लिखवाकर शिकायती पत्र दो। जब वह दूसरे दिन थाने में पहुंचा तो सुलह का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस कार्यालय पहुंचकर उनकी गैर मौजूदगी में शिकायती पत्र डेस्क पर दिया है। पीड़ित ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में सीओ सदर अखिलेश कुमार ने वर्मा बताया कि समाधान दिवस में गए थे। शिकायती पत्र नहीं मिला है। मामले का पता करवाते हैं। जांच कराई जाएगी।
कोट

यह मामला मेरे संज्ञान में है। दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। युवक को समझा दिया गया है। यह मामला थाने में पहुंचा है। पुलिस जांच करेगी।
-जयेंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed