फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Delhi captures Gautam Buddha Trophy

Siddharthnagar News: गौतम बुद्घ ट्रॉफी पर दिल्ली का कब्जा

Wed, 15 Jan 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Delhi captures Gautam Buddha Trophy
शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट ट्राफी पर जेएनएनवाईसी क्रिकेट एकेडमी दिल्ली ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में तीन विकेट से मेजबान को हरा कर दिल्ली विजेता बनी।
विज्ञापन

इसमें मैन ऑफ द मैच दिल्ली के आयुष चौहान बने। उन्होंने पूरे मुकाबले में 13 विकेट हासिल किया। इससे आयुष को आयोजन समिति ने बाइक की चाबी सौंपी।
टाॅस जीत कर दिल्ली के कप्तान आयुष चौहान ने मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 18.5 ओवर में सभी विकेट खो कर 160 रन बनाए। इसमें मानस सिंह 14 व प्रेम सैनी 68 ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में गोविंद यादव ने 28 रन बनाए। जबकि अन्य खिलाड़ी दहाई का अंक पार नहीं कर पाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही पहली गेंद पर ही साहिल शर्मा आउट हो गए, लेकिन इसका फायदा मेजबान टीम के गेंदबाज नहीं उठा पाए। आर्यन चौधरी 65 व सक्षम राय 27 रन बना कर टीम का स्कोर 100 के पार किया। हर्षित पटेल 18 व नरेंद्र यादव ने 12 रन बना कर टीम को जीत दिलाई। आयोजन समिति ने विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता टीम को 51 हजार नकद पुरस्कार दिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

मैच के अंपायर आशीष चौधरी, रवि कौशिक, मुख्य कमेंटेटर धर्मेन्द्र सिंह, स्कोरिंग गंगेश्वर कुशवाहा ने की। लाइव प्रसारण रेहान जादरान ने किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल, श्यामसुंदर चौधरी, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव, संजय कौशल, राजेश उपाध्याय, सदानंद उपाध्याय, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed