फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   defemation notice sent from court

Siddharthnagar News: आयुष अस्पताल के प्रबंधक को अवमानना का नोटिस

Sat, 03 Dec 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
defemation notice sent from court
आयुष अस्पताल के प्रबंधक को अवमानना का नोटिस
विज्ञापन

- रिकॉर्ड उपलब्ध न कराने पर परिवार न्यायालय ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिवार न्यायालय की अपर न्यायाधीश कु. रिंकू जिंदल ने रिकॉर्ड न उपलब्ध कराने पर जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल के प्रबंधक कुमुद लता को नोटिस दिया गया है।
कोर्ट ने कहा कि क्यों न आपके विरुद्ध न्यायिक अवमानना व कारावास की कार्रवाई की जाए। न्यायालय ने यह कार्रवाई पति-पत्नी के बीच चल रहे भरण-पोषण के मुकदमे की सुनवाई के दौरान की।
विज्ञापन

जुबैदा खातून नाम की महिला ने अपने पति अली अहमद के विरुद्ध भरण-पोषण की याचिका न्यायाल में दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पति के विरुद्ध भरण-पोषण देने का आदेश पारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका को चुनौती देते हुए अली अहमद ने पत्नी जुबैदा पर आरोप लगाते हुए अलग रहने के दौरान गर्भवती होकर शहर के आयुष हॉस्पिटल में प्रसव होने की बात कहते हुए उक्त भरण पोषण की याचिका में पारित आदेश को निरस्त करने हेतु याचिका प्रस्तुत किया, जिसके बाद कोर्ट ने आयुष हॉस्पिटल से बच्चे के जन्म के संबंध में रिकॉर्ड तलब करने के लिए नोटिस जारी किया।
रिकॉर्ड न उपलब्ध कराने पर न्यायालय की ओर कई बार हॉस्पिटल के प्रबंध को रिमाइंडर भी भेजा गया और व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध होकर आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया। जिसके जवाब में अस्पताल की प्रबंधक ने अस्पताल संचालक डॉ. संजय जायसवाल की मृत्यु हो जाने की बात कहते हुए रिकॉर्ड उपलब्ध कराने में अक्षम बताया।

जिसके बाद मामले की सुनवाई करते हुए अपर न्यायाधीश कु. रिंकू जिंदल ने प्रबंधक कुमुद जायसवाल को पांच दिसंबर को न्यायालय में पेश होने का नोटिस जारी करते हुए कहा कि क्यों न आपके विरुद्ध अवमानना व दस्तावेज उपलब्ध न करवाने पर कारावास की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed