फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dedicated demands from BJP leader for studies

पढ़ाई के लिए भाजपा नेता से मांगी थी रंगदारी

Sat, 06 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 06 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dedicated demands from BJP leader for studies
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला स्थित भाजपा नेता के आवास पर नकली बम रखकर रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। नगर की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने वाला युवक कंप्यूटर कोर्स कर रहा है। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई व मां के इलाज की खातिर पैसे के लिए उसने नकली बम रखने का प्लान तैयार किया था। पुलिस ने उसके पास से धमकी भरे दो अन्य पत्र, नकली बम बनाने में उपयोग हुए सामानों के अवशेष बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर थाना परिसर में आरोपी युवक सोनू अग्रवाल निवासी कृष्णानगर, बढ़नी को मीडिया के समक्ष पेश कर एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 4 मई को भाजपा नेता प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव के आवास पर नकली बम मिलने के बाद से पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। सीओ सदर मो. अकमल खां के पर्यवेक्षण व एसओ शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम पत्र के साथ बरामद मोबाइल नंबर ट्रेस करते हुए आरोपी युवक तक पहुंची। कांशीराम आवासीय कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 15 के एक कमरे में दबिश देकर युवक सोनू अग्रवाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने घटना की पूरी कहानी बयां कर दी। युवक ने बताया कि उसका परिवार पंजाब में रहता है। वहीं से उसने इंटर तक पढ़ाई की। 85 फीसदी अंकों के साथ इंटर पास होने के बाद वह होटल मैनेजमेंट करना चाहता था।
विज्ञापन

पंजाब में फीस अधिक होने के कारण वह मूल निवास स्थान बढ़नी के कृष्णानगर चला आया। यहां आकर उसने सिविल लाइन क्षेत्र के एक कम्प्यूटर संस्थान में दाखिला लिया और कांशीराम कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहने लगा। नोटबंदी के दौरान जब घर से पैसा मिलना कम हुआ तो उसकी नजर सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित भाजपा नेता के आवास पर पड़ी, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। पैसे की किल्लत के दौर में भी निर्बाध रूप से निर्माण कार्य चलता देख उसने भाजपा नेता ने पैसे ऐंठने की ठान ली। पहले धमकी भरा दो पत्र भेजा, लेकिन जब इससे कोई असर नहीं हुआ तो नकली बम रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके अलावा भाजपा नेता प्रेमप्रकाश श्रीवास्तन ने भी 11 हजार रुपये देने का ऐलान किया। पुलिस टीम में एसओ शिवाकांत मिश्र, एसएसआई हरिनारायण दीक्षित, आरक्षी देवेश यादव, रिशेंद्र वर्मा, प्रदीप पाल, अमीर अली, इंद्रेश कुमार, अविनाश कुमार, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, चालक चरनजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed