फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dedbody

शाम को गुम हुई बच्ची, सुबह तालाब में मिली लाश

Wed, 15 Apr 2020 07:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Dedbody
शाम को बच्ची गुम, सुबह तालाब में मिली लाश
विज्ञापन

खेसरहा थानाक्षेत्र के सकरा गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा। थानाक्षेत्र के सकरा गांव से मंगलवार की शाम को गुम हुई 10 वर्षीय बच्ची की लाश बुधवार सुबह क्षेत्र के ही भेदौड़ा ईंट-भट्ठे के पास तालाब में उतराती पाई गई। गांव के लोग शव को घर ले आए। मृतका की मां ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। क्षेत्र के सकरा गांव निवासी सपना (10) मंगलवार की शाम को घर से निकली थी और घर नहीं लौटी। मां रीता देवी के मुताबिक काफी खोजा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार को गांव से दो किमी दूर भेड़ौहा गांव के पास ईंट-भट्ठे के बगल में तालाब में उतराती हुई लाश मिली। लोग शव को तालाब से निकलवाकर घर ले गए। इसके बाद मां रीता देवी ने थाने में तहरीर दी। रीता देवी के अनुसार बेटी सपना मानसिक रूप से कमजोर थी, मंगलवार शाम चार बजे घर के बाहर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिली। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ खेसरहा प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed